विधानसभा में 1.16 लाख करोड़ का वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट पेश

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में सदन के पटल पर पेश किया झारखण्ड का बजट

संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,समाज जागरण,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,

राँची (झारखंड ) 03 मार्च 2023:-
राज्यपाल और सीएम को सौंपी बजट की प्रति विधानसभा में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को आम बजट की प्रति सौंपी तो वहीं सीएम हेमंत सोरेन को भी वित्त मंत्री ने बजट की प्रति सौंपी. बता दें कि वित्त मंत्री के रूप में रामेश्वर उरांव ने अपना चौथा बजट विधानसभा को आज पेश किया.विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी बजट की प्रतिसदन में वार्षिक बजट पेश करने के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो को वर्ष 2023-24 की बजट की प्रति सौंपी.

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1 लाख 16 हजार 418 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया. अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि यह झारखंड का हमीन कर बजट है. इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. बजट में सभी वर्गों के सुझाव को समाहित किया गया है. राज्य पिछले तीन सालों में विकास की ओर अग्रसर है. झारखंड की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. आंकड़ों से यह साबित हुआ है. वित्त मंत्री ने झारखंड की जनता को बजट समर्पित करते हुए कहा कि यह बजट अंतिम आदमी को आगे लाने का काम करेगा. विकास दर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है तो वहीं सरकार को राजस्व संग्रह में भी 23.28 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है.बजट में 15 फीसदी की हुई बढ़ोत्तरी अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार में बजट में अमूमन 10 प्रतिशत की वृद्धि होती थी लेकिन हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने 15 प्रतिशत की वृद्धि की है. सीएम मेधा छात्रवृति योजना ,सीएम गंभीर बीमारी योजना ,धोती साड़ी लूंगी योजना सहित सभी योजना सीधे राज्य की जनता से जुड़ी है. हमारी सरकार के पांव जमीन पर मजबूती से टिके है और आसमान की ऊंचाई को छूना है. हमारी सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बेहतर ऋण प्रबंधन किया है.इस वित्तीय वर्ष में उड़ान शुरू होगा.

सरकार की प्राथमिकता कृषि पर, सूखा से राहत, आय सुनिश्चित करना,
सूखा राहत के लिए प्रत्येक किसान परिवार को 3500 रुपए का लाभ.
सिंचाई का लाभ के लिए 5 एकड़ क्षेत्र से कम तालाब से गाद हटाने के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान
कृषि संवृद्धि योजना लागू की जाएगी.
फर्टिलाइजर का उपयोग कम करने और जैविक कृषि की दिशा में सरकार इस वर्ष फसल सुरक्षा योजना लागू करेगी.ग्रामीण विकास मनरेगा – 9 करोड़ मानव दिवस सृजन का लक्ष्य, 1020 करोड़ रुपए का प्रावधान,
1 लाख के किसानों के भूमि में सिंचाई कूप का निर्माण कराया जाएगा.
पीएम आवास योजना (ग्रामीण) – 3542 करोड़ का प्रावधान है।

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 24 अप्रैल 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    📍 दिल्ली–एनसीआर | 24 अप्रैल 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें धार्मिक यात्रा…
  • संदिग्ध परिस्थितियों में हैंडपंप पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
    समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़गांवा में रमेश अगरिया पुत्र शंकर अगरिया उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाराम के घर के रोड के दक्षिण साइड हैंड पंप के फाउंडेशन पर मृतक पाया गया दिनांक 23/4/ 26 गांव वालो ने देखा कि कोई आदमी…
  • बालू लदा ट्रक पलटने से चालक की दर्दनाक मौत
    समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास उस समय हुआ जब बालू लादकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित…
  • सीओ कार्यालय पर तैनात स्टेनो वेद प्रकाश सिंह का हुआ ट्रांसफर
    सीओ कार्यालय एवं पुलिस चौकी दुद्धी से दी गई भावभीनी विदाई, समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। पुलिस उपाध्यक्ष दुद्धी कार्यालय पर लगभग 1 वर्षों से कार्यालय में पुलिस स्टेनो के पद पर तैनात वेद प्रकाश सिंह का स्थानांतरण जिला मुख्यालय सोनभद्र सीओ सिटी कार्यालय पर होने के उपरांत आज दिन बुधवार को सीओ कार्यालय दुद्धी पर विदाई…
  • नगर पंचायत दुद्धी के सार्वजनिक स्थानों एवं पोलों पर लगे होर्डिंग बैनर हटाए गए
    समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा कस्बे में लगे पोल से बैनर एवं होर्डिंग हटाए जाने का अभियान शुरू हुआ तो देखने वालों की भीड़ उमड़ गई और हर कोई यह जानना चाहता था कि चुनाव अचार संहिता लागू हों गई क्या या कोई और बात हैं, जिसे लेकर नगर पंचायत बैनर होर्डिंग हटवाने…
🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)