समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा पर मेगा मानसिक जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 425 महिला पुरुष पहुचे। जिसमे 25 मनोरोगी मिले। जिनका उपचार के साथ काउंसलिंग की गई।
इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ फीता काटकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वरुण कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि तनाव भरे जीवन के चलते लोग मनोरोगी हो रहे है। इसके लिए योग व्यायाम व तनाव रहित जीवन ही मुख्य उपचार है। वही मनोचिकित्सक डॉ रविन्द्र कुमार यादव ने मनोरोग के लक्षण व बचाव पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहाकि नींद न आना, बेचैनी, बार बार मरने की इच्छा, भय व कानो में आवाज आना, मनोरोग के लक्षण है। उन्होंने कहाकि इसका उपचार योग और काउंसलिंग है। इससे दूर होकर रोग से नही लड़ सकते। इस दौरान कुल पंजीकृत 425 रोगियों में ज्यादातर बीपी, शुगर, खून की कमी के साथ 25 मनोरोगी पाए गए। जिनका उपचार किया गया। इस दौरान डॉ अमित सिंह, डॉ अनुपम सिंह, डॉ फिरोज, डॉ प्रदीप कुमार समेत अनेक चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



