समाज जागरण डेस्क, नोएडा/सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी जिला के खड़का पंचायत अंतर्गत हरिनगर गाँव में नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा बड़े हर्षोल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाई जा रही है। सातवें दिन श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई।
परंपरा के अनुसार दिन रविवार आश्विन शुक्ल षष्ठी संध्या काल में बड़े धूम-धाम गाजे बाजे के साथ बेलनती का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो के संख्या मे नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
“नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के व्यवस्थापक महंत संत रामदास ने सभी क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।” समिति के अध्यक्ष सुरेश राउत ने व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि “इस बार मां जगदम्बा के स्वागत हेतु भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है।” पंडाल से लेकर सड़क तक आकर्षक लाइटिंग की गई है, ताकि माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर उपाध्यक्ष चन्द्र महतो, सचिव बेचन झा, कोषाध्यक्ष अंकित मिश्रा, उपकोषाध्यक्ष आशीष कश्यप, मौजूद रहे।

बताते चलें कि हरिनगर ग्राम में पिछले 49 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गाँवों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और आयोजन में हर संभव सहयोग करते हैं।
“लाइसेंसधारी अरुण साह ने कहा कि व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए दुर्गा पूजा समिति के स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। साथ ही, प्रशासन की मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।”
#HarinarDurgaPuja #MaaKatyayani #SitamarhiPuja #DurgaPuja2025 #VaidikPuja #BiharFestivals”
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



