दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के सिमरी धमनी गांव से एक सनसनी खेज मामला प्रकाश मे आया है जहां एक युवक ने कमरे मे फंदा लगाकर मौत को गले लगा लियाl वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार पति और पत्नी में कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पुष्पेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश राज्य के झांसी जिला अंतर्गत मोठ थाना क्षेत्र के चेलरा गांव का निवासी था। वह पिछले एक वर्ष से नवीनगर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में गोलगप्पा बेचकर अपना जीवन यापन कर रहा था। तीन महीने पूर्व वह माली थाना क्षेत्र के सिमरी धमनी गांव में एक किराए के कमरे में रहने लगा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुष्पेंद्र के साथ उसकी पत्नी और साला भी रहते थे। उनके बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होते रहते थे। घटना से तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी और साला अपने घर झांसी चले गए थे। शुक्रवार की देर शाम पुष्पेंद्र गोलगप्पा बेचकर अपने कमरे में आया और बाद में किसी कारणवश पारिवारिक विवाद या मानसिक दबाव के चलते उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक जब सुबह दरवाजा नहीं खुलता देखे, तो उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और माली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि पुष्पेंद्र का शव फंदे से लटकता हुआ है। जिसके बाद शव को फंदे से उतारा गया।मामले में माली थानाध्यक्ष दिपक कुमार राय ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा हुआ है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



