संवाददाता/ आनन्द कुमार।
दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में आगामी 5 फरवरी से 9 फरवरी तक पांच दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय टाउन क्लब के मैदान पर किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि टूर्नामेंट में युगल प्रतिस्पर्धा ही आयोजित की जाएगी। फाईनल की विजेता एवं उपविजेता टीमों को क्रमशः 11 हजार व 51 सौ रुपए ईनाम की धनराशि के अलावा फाईनल के प्रतिभागी खिलाड़ियों को आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार से नवाजा जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन टाउन क्लब के मैदान पर किया जा रहा है। इच्छुक टीमें अधिकतम तीन फरवरी तक मोबाईल न. अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी 8299832976 या सचिव यामीन खान 8299277175 पर अधिकतम तीन फरवरी तक अपना आवेदन कमेटी को दे सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक कुल 2 दर्जन टीमों का आवेदन कमेटी को प्राप्त हो चुका है। जिसमें मुख्य रूप से वाराणसी, आजमगढ़, ओबरा, गढ़वा (झारखंड), शक्तिनगर व विंढमगंज की टीमें शामिल हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



