google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बकसपुरा के पूर्व प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्त पर की गई विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

राहुल कुमार गुप्ता, संवाददाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़:- प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बकसपुरा के पूर्व प्रधानाध्यापक मो० निजामुद्दीन अंसारी की सेवानिवृत्त पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने सेवानिवृत्त शिक्षक को शॉल , पुष्प माला पहनाकर, कलम भेंट देकर विदाई दी गई। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बकसपुरा पंचायत मुखिया श्री नन्हकू महतो उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत शिक्षक को जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल स्वास्थ्य की कामना की। वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मो० निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय के विकास के विभिन्न कार्यों सहित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सभी शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों का भरपूर सहयोग मिला। कहा कि अपने सेवा काल के दौरान बच्चों एवं स्थानीय लोगों द्वारा मिले स्नेह एवं प्यार को ताउम्र भूल नहीं पाउंगा।इतना कहते ही भावुक हो गए और बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उपस्थित शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों से आत्मीय भेंट कर विदा लिए।
इस दौरान बकसपुरा पंचायत मुखिया नन्हकू महतो, प्रखंड शिक्षा विभाग से कुणाल कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रकाश महतो ,पूर्व प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय बनासो महंत पांडेय, वर्तमान विद्यालय प्रभारी जय कुमार पांडेय ,शिक्षक विष्णु महतो ,रोहित सिंह, रमेश सिंह, जागेश्वर महतो, बीएड प्रशिक्षु शिक्षकगण,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुरलीधर महतो,भारतीय युवा संसद सुरेश कुमार, पोखन महतो,महेंद्र प्रसाद,बासुदेव महतो, उत्तीम महतो,युगल रविदास, शंभू महतो ,देवनाथ महतो समेत कई अभिभावक एवं सैकड़ों विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)