google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आवास दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी, अब नोटिस देकर खाली कराने का आरोप

जमुना कोतमा क्षेत्र के वार्ड बॉय पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने प्रबंधन से की कार्रवाई की मांग

जमुना–कोतमा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत रीजनल अस्पताल भालूमाड़ा में पदस्थ वार्ड बॉय गणेश मलिक पर आवास दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी करने और बाद में जबरन आवास खाली कराने का गंभीर आरोप लगा है इस संबंध में पीड़ित राजेंद्र सोनी एवं उनकी पत्नी रीना पनिका ने संपदा अधिकारी, एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है

आवेदन के अनुसार, पीड़ित का परिचय वार्ड बॉय गणेश मलिक से कई वर्षों से था अप्रैल 2025 में गणेश मलिक ने जमुना स्थित आवास क्रमांक DSA/289 दिलाने के एवज में कुल 20 हजार रुपये की मांग की पहले 10 हजार रुपये नकद लिए गए और शेष 10 हजार बाद में देने की बात कही गई आरोप है कि इसके बाद उक्त आवास के मेंटेनेंस के नाम पर 40 हजार रुपये खर्च करवा लिए गए

पीड़ित का कहना है कि बाद में गणेश मलिक ने आवास किसी अन्य के नाम आवंटित कराने का भरोसा दिया, लेकिन ऐसा नहीं किया कुछ समय बाद उसने उक्त आवास अपनी रिश्तेदार के नाम आवंटित करवा लिया और शेष राशि नहीं देने के आधार पर आवास खाली कराने की धमकी दी अंततः 19 नवंबर 2025 को आवास खाली कराने का नोटिस भी जारी कर दिया गया

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गणेश मलिक द्वारा धोखा देकर लिए गए 10 हजार रुपये नकद तथा मेंटेनेंस में खर्च कराए गए 40 हजार रुपये कुल 50 हजार रुपये वापस दिलाए जाएं साथ ही आरोपी वार्ड बॉय के खिलाफ विभागीय एवं आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति इस तरह की ठगी का शिकार न हो

मामले की शिकायत संपदा अधिकारी अजय कुमार के साथ ही क्षेत्रीय महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी थाना प्रभारी भालूमाड़ा विपुल शुक्ला सुरक्षा प्रभारी मारकंडेय सिंह एवं एचएमएस के अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला व श्रमिक यूनियनों को भी भेजी गई है अब सभी की निगाहें एसईसीएल प्रबंधन और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)