google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

06 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश टी.एल. बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश

06 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश





समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो

बालाघाट। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में टीएल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आयुषी जैन एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सबसे पहले सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। एल-01 स्तर के अधिकारी नियमित रूप से प्राप्त शिकायतों का परीक्षण करें और उन पर कार्यवाही कर संतुष्टिपूर्वक बंद करायें। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर तहसीलदार सतीश कुमार चौधरी, इन्द्रसेन तुमराली एवं रामबाबू देवांगन का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार परसवाड़ा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिश मसराम, वारासिवनी के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रविन्द्र ताथोड़ एवं लामता के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ वरूण सिंह परते का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये। जनपद पंचायतों के सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत कटंगी, बालाघाट, खैरलांजी एवं किरनापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर 02-02 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उन्हें पंचायत चुनाव के लिए जो दायित्व सौंपे गये है, उनका जिम्मेदारी से निर्वहन करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। मतदान दलों के प्रशिक्षण के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये गये और कहा गया कि मतदान दलों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाये। मतपत्रों की प्रिटिंग एवं मतदान दलों के लिए वाहनों की सभी व्यवस्थायें शीघ्र करने के निर्देश दिये गये।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)