google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चुनाव के प्रति लोगो का फूटा गुस्सा,बैनर लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

चुनाव के प्रति लोगो का फूटा गुस्सा,बैनर लगाकर किया विरोध प्रदर्शन



समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो

बालाघाट।प्रदेश के साथ जिले में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है जिसको लेकर उम्मीदवारों ने कमर कस लिया है तो जनता ने भी जगह जगह चुनाव बहिष्कार करने का पोस्टर बैनर लगाकर अपने गुस्से का इजहार करते नजर आ रहे है जिसकी शुरुआत बालाघाट शहर के वार्ड नंबर 04 कन्हारटोला के निवासियों ने किया है।जानकारी अनुसार अपने वार्ड की उपेक्षा से त्रस्त कन्हारटोला की जनता ने भी उम्मीदवारों के खिलाफ कमर कस लिया है।जनता में भारी आक्रोश है।स्थानीय निवासियों के अनुसार चुनाव जीतकर यहां से जाने वाले कभी भी हमारे वार्ड में देखने तक नही आते तो ऐसे उम्मीदवारों और चुनाव का क्या फायदा,इसलिए हम सभी वार्ड वासियों ने चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया है।हमारे वार्ड में आवागमन हेतु पक्की सड़क नही है,पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नही है,पानी निकासी के लिए नाली नही है और सबसे ज्यादा परेशानी वार्ड से निकल रहे कच्चे नाले से है जिसके बदबू से वार्ड में रहना मुश्किल होता है।बारिश में यह समस्या और विकराल रूप धारण कर लेती है।जिसके निराकरण के लिए समस्त वार्ड क्रमांक 04 के निवासियों ने चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)