google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रियांशू सिंह हत्याकांड: 60 साल के फूफा का 27 साल की भतीजी से प्यार,शादी के मंडप में भी रची थी हत्या की साजिश*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर(बिहार) – औरंगाबाद जिले के नबीनगर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें एक 27 वर्षीय भतीजी ने अपने 60 वर्षीय फूफा के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी गुंजा सिंह ने अपने फूफा के साथ मिलकर दो शूटर हायर किए थे, जिन्होंने प्रियांशू सिंह उर्फ छोटू की हत्या कर दी। पत्नी गुंजा सिंह और उसके फूफा के बीच एक अनोखा प्यार था, जो उम्र की सीमा को तोड़ता था।

मिली जानकारी के अनुसार गुंजा के फूफा की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, जबकि गुंजा की उम्र 27 वर्ष थी। दोनों के बीच का प्यार इतना गहरा था कि गुंजा ने अपने पति प्रियांशू सिंह की हत्या करवा दी, जो उसकी शादी के महज 45 दिनों बाद ही ।गुंजा और उसके फूफा ने मिलकर प्रियांशू सिंह की हत्या की साजिश रची। उन्होंने दो शूटर हायर किए, जिन्होंने प्रियांशू सिंह की हत्या कर दी।मिली जानकारी के अनुसार गुंजा शादी से खुश नही थी और  वह शादी के मंडप में ही प्रियांशू की हत्या की साजिश रची थी।हत्या की यह वारदात इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि सारे लोग आश्चर्य चकित रह गए।पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए गुंजा सिंह और उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गुंजा और उसके फूफा के बीच का प्यार ही इस हत्याकांड का मुख्य कारण था।औरंगाबाद में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि मामले मे आगे की कार्रवाई जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)