google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुन्नौर दो बाइकों की भिंडत में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल

तहेरी बहन की शादी की खुशियां मातम में बदली मचा कोहराम

गुन्नौर तहसील क्षेत्र के थाना रजपुरा क्षेत्र के बबराला अनूपशहर रोड पर दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव रजापुर घेर निवासी कुलदीप पुत्र सोमवीर सिंह 18 वर्षीय चचेरा भाई एवं ओमवीर पुत्र राजाराम 22 वर्षीय ताहेरा भाई एक ही बाइक पर सवार होकर बबराला की तरफ से अपने गांव जा रहे थे तभी बबराला अनूपशहर मार्ग पर गांव के नजदीक अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों लोग बाइक लेकर रोड पर जाकर रोड पर गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई एवं दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को रोड पर तड़पता देख ग्रामीण दौड़े और परिजनों को जानकारी दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को गुन्नौर सीएचसी पहुंचा जहां पर डॉक्टर अजहर अली ने एक की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया एवं दूसरे कुलदीप को मृतक घोषित कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मृतक युवक की तहेरी बहन की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वही परिजनों के रो रोकर बुरा हाल है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)