google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षा के साथ एक क्षेत्र में कैरियर का चुनाव कर k के अवसर, व्यक्तित्व विकास, तनाव प्रबंधन तथा सेवायोजन पोर्टल की मिली जानकारी।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। शिक्षा के साथ किसी एक क्षेत्र में दृढ़ता के साथ कैरियर का चुनाव करना आवश्यक है जिससे छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकें। रोजगार परक क्षेत्रों के मार्गदर्शन की जानकारी होना जरूरी है।
उक्त बातें जे० पी० महिला महाविद्यालय अटेसुआ ,मुर्दहा बाजार में बतौर मुख्य अतिथि कैरियर गुरु रविन्द्र कुमार सहाय ने कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम अन्तर्गत व्यवसायिक वार्ता के आयोजन में व्यक्त किया। छात्राओं को शिक्षा के साथ भविष्य की दिशा तय करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में अन्य विषय विशेषज्ञों ने शिक्षा के साथ किसी एक क्षेत्र में दृढ़ता के साथ करियर का चुनाव कर छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। स्वरोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी,समय प्रबंधन ,रोजगार के अवसर ,व्यक्तित्व विकास, तनाव प्रबंधन संगम पोर्टल,एसीएस पोर्टल व सेवायोजन पोर्टल की जानकारी दी।विजय आनंद एवं राजेश कुमार पाल ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र पटेल सहित राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र, वीरेंद्र, शैलेंद्र एवं इंद्रजीत ने सहयोग प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 चरण सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अर्चना पटेल, ज्योति गुप्ता, निशा पटेल, नेहा पटेल, राम प्रकाश गुप्ता, बिंदु वर्मा, सरोज पटेल, दिनेश कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुनीता सिंह ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)