अदिति गौड़
कार्यालय संवाददाता दैनिक समाज जागरण पंजाब हरियाणा व चण्डीगढ़
चण्डीगढ़ ,अक्टूबर : हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला जारी है। हरियाणा में अब तक 714 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पंजाब में 1794 तक की संख्या में पराली जलने की खबरें सामने आई हैं।
हरियाणा में पराली जलाने पर रोक के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण राज्य के 7 शहरों में वायु गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हुई है। राज्य में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 325 पर पहुच गया है
इसके साथ ही कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, बहादुरगढ़, भिवानी में एक्यूआई का स्तर 200 से ऊपर है जिस कारण वायु गुणवत्ता बेहद दूषित हो चुकी है। पराली जलाने के कारण केवल पंजाब से ही नहीं हरियाणा में भी वायु प्रदूषण पर प्रभाव पड़ा है ।
हालांकि हरियाणा सरकार के दावे के मुताबिक, राज्य में पिछले साल की तुलना में इस साल पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है।
2022 में हरियाणा में पराली जलाने के 893 मामले दर्ज किए गए, जोकि साल 2021 में 1508 मामलों के मुकाबले कम हैं।
हरियाणा में अब तक पराली जलाने के 714 मामले आए हैं, 2022 में हरियाणा में पराली जलाने के 893 मामले दर्ज किए गए, जोकि साल 2021 में 1508 मामलों के मुकाबले कम हैं। हरियाणा में अबकी बार कम पराली जलाई गयी है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



