google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजधानी पटना और इन रूटों पर चलेंगी 75 नई सीएनजी बसें, जाने कितना देना होगा किराया

दैनिक समाज जागरण सीमांचल प्रभारी मोहम्मद चांद

बिहार में बीएसआरटीसी की सिटी बस सेवा में शामिल होने के लिए 60 नई सीएनजी बसें राजधानी आ गई हैं। परिवहन दफ्तर में यह बसें लगाई गई हैं। अगले 2 से 3 दिनों में 15 और सिटी बसें आएंगी। उसके बाद इन बसों का डीटीओ में निबंधन करवाने का काम शुरू होगा फिर अगले माह शहर की सड़कों पर यह चलने लगेंगी। इन बसों का संचालन शहर तथा उसके आसपास के पास मार्गो पर किया जाना है।

राजधानी और उसके आसपास के 3 रूटों पर 75 में से 42 बसें चलाई जाएंगी। इन तीन रूटों में पटना हाजीपुर रूट, पटना बिहारशरीफ रूट और गांधी मैदान पटना एम्स रूट शामिल हैं। फिलहाल इन रूट में 14-14 डीजल बसों का परिचालन हो रहा है जी इनको इन नई सीएनजी बसों से बदला जाएगा। इसके बाद नगर सेवा पूरी तरह से डीजल मुक्त हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बाकी के 30 बसों में से 20 बसें गांधी मैदान से पटना जंक्शन और बेली रोड रूट पर चलाई जाएंगी। गांधी मैदान पटना सिटी रूट में 13 बसें चलेंगी।

इलेक्ट्रिक बसों के बराबर एसी सीएनजी बसों का किराया होगा। हलांकि इसका औपचारिक तय फिलहाल नहीं हुआ है। एसी सीएनजी बसों का संचालन शुरू होने से सिटी में दौड़ रही एसी सिटी बसों की कुल संख्या 48 हो जायेगी। मालूम हो कि 23 इलेक्ट्रिक बसें सिटी की सड़कों पर पूर्व से ही चल रही है। सीएनजी बसों की यह खेप सिटी बसो के बेड़े में शामिल होने पर इनकी टोटल कुल संख्या 145 होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)