google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मां भवानी सोसायटी संगठन निर्माण हेतु प्रखंड के हथियापत्थर गांव में वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका

फुल्लीडुमर प्रखंड के फुल्लीडुमर पंचायत अंतर्गत ग्राम हथियापत्थर गांव में मंगलवार को वार्ड सदस्या नीरा देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक सामुदायिक भवन हथियापाथर में आयोजित की गई |बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने विचार विमर्श करते हुए गांव के विकास हेतु मां भवानी सोसायटी संगठन के निर्माण का प्रस्ताव रखा| जिसमें उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से संगठन निर्माण को हरी झंडी दे दी| मां भवानी सोसायटी संगठन निर्माण होने पर ग्रामीणों ने संगठन के सफल संचालन हेतु अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया| संगठन संचालन हेतु चयनित सदस्यों में अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर कुमार यादव, सचिव पद पर राहुल कुमार ,कोषाध्यक्ष पद पर चंपा देवी, एवं सक्रिय सदस्य हेतु सुशील यादव, मनीष कुमार, देबू यादव, हेमा देवी, सुनील कुमार यादव ,रेशमी देवी, संदीप कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव ,विजय कुमार यादव, सरवन कुमार ,अजीत कुमार ,मंटू यादव एवं संजय यादव को चयनित किया गया |वहीं आयोजित बैठक के मौके पर मीना देवी, जीरा देवी ,विजय यादव, सुमित यादव, अजय यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)