*03 मरीजों को किया गया जिला अस्पताल रेफर।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर आज सोमवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम में कुल 79 गर्भवती महिलाओं की जॉच की गयी। 6 गर्भवती हाईरिस्क(उच्च जोखिम)में पायी गयी। 03 गर्भवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ डॉ0संतोष कुमार ने बताया कि शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से हर महीने की 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें बीपी ,शुगर, एचआईवी ,हीमोग्लोबिन सहित अन्य की जांच जाती है और मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराया जाता है।
कार्यक्रम में डॉ0नन्दआसरे और डॉ0 मनु चतुर्वेदी स्वास्थ शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता ,अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव,फार्मासिस्ट राकेश कुमार, बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव, बीसीपीएम विजय कुमार , स्टाफ नर्स अंजना सिंह ,संजू कुमारी ,रोजमेरी बोथा फार्मासिस्ट विद्या प्रकाश दुबे , कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,सीएचओ नेहा पटेल, नेहा झा , पूजा यादव ,मधु कुमारी एएनएम सुचिता सिंह, इंद्रकला,सुनीता कुमारी, भानुमति, सीमा यादव समस्त आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ता शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



