वी एस वी स्कूल में बच्चों ने 12वी के छात्रों का किया यादगार विदाई

*विदाई समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अच्छे शिक्षकों का हुआ सम्मान।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
हरहुआ क्षेत्र के वी एस वी इंटर कालेज वार, सरायकाजी में
कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भावनात्मक यादगार विदाई भव्य समारोह में किया गया। कार्यक्रम केवल विदाई नहीं, बल्कि सपनों के नए पंख उड़ान की शुरुआत का उत्सव रहा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बच्चियों द्वारा माँ सरस्वती का पूजन कर दीप व मंगल गीत अर्पित कर किया गया।
विद्यालय के प्रिंसिपल विवेक त्रिपाठी ने बच्चों को
उनके उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उपहार भेंट की।
कार्यक्रम में कक्षा 11वीं के छात्रों ने गीत, नृत्य, कविता, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर्स के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।


संरक्षिका नीतू त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ‘सफलता उन्हीं को मिलती है जो सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।’ छात्रों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया और स्मृति-चिन्ह एवं शुभकामनाओं के साथ सीनियर्स को सम्मानित किया।
कोऑर्डिनेटर स्वाति सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नारायण कुमार ,शिक्षक पीयूष त्रिपाठी, बृजेश श्रीवास्तव ,दिलीप यादव व शकुंतला देवी को विद्यालय परिवार व बच्चों के संयुक्त टीम ने एवार्ड देकर सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही यादगार बेस कीमती उपहार भी भेंट किया।
स्वाति सिंह ने उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए भावनात्मक गीत की प्रस्तुति की।
विदाई समारोह कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11वी की छात्रा प्रियंका पांडेय व साक्षी पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)