google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार में होगी पंचायती राज्य के 8093 पदों पर बहाली

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ बिहार सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। खासकर आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार की कोशिश है कि वह नौकरी और विकास से जुड़े अपने वादों को अमल में लाए। इसी क्रम में राज्य के पंचायती राज विभाग में बड़ी संख्या में नियुक्तियों की तैयारी की जा रही है। विभाग के अंतर्गत लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के 8093 पदों पर बहाली का रास्ता साफ हो गया है। पंचायती राज विभाग की ओर से इस भर्ती को लेकर जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी और इसके लिए लिखित परीक्षा और अन्य आवश्यक चरणों का आयोजन किया जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, बहाली प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि चयनित अभ्यर्थियों को समय पर नियुक्ति पत्र सौंपा जा सके।
पंचायती राज विभाग के साथ-साथ राज्य के स्वास्थ्य विभाग में भी नियुक्तियों का ऐलान हुआ है। कुल 36 पदों पर बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इन पदों के लिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रणाली की जानकारी संबंधित विभाग की अधिसूचना में उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का यह कदम युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने वाला है। खासकर ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के हजारों युवा, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इससे लाभ मिलेगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं या स्नातक स्तर की हो सकती है, जिसकी पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन में होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)