विद्युत समाधान शिविर में आये 85 मामले, मौके पर हुआ 15 का निस्तारण

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता बाबतपुर,वाराणसी । शासन के निर्देश पर शुक्रवार को पिंडरा विद्युत उपकेंद्र परिसर में आयोजित विद्युत बिल सुधार मेगा कैम्प में 85 उपभोक्ताओं ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई व न्याय की गुहार लगाई। जिसपर मौके पर 15 मामलों का निस्तारण किया गया और साढ़े 3 लाख की वसूली हुई।
क्षेत्रीय विधायक डॉ अवधेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मेगा कैम्प में कठिराव के घनश्याम पाठक, पिंडराई के राजन पाठक व असिला के शशिकांत रेफर ने विद्युत मीटर खराब होने की शिकायत की। वही अमौत के कवींद्र पटेल व कुआर की गीता देवी ने गलत विद्युत बिल आने की शिकायत की। अजईपुर के ग्राम प्रधान उदयभान ने गांव में तार व खम्बा न होन की शिकायत की। जिसपर विधायक अधिकारियों की जमकर क्लास ली और फटकार लगाई और कहाकि जनता से आप है। इसलिए उपभोक्ताओं की इज्जत करने के साथ उनके समस्या समाधान पर ध्यान दे। भ्रष्टाचार न शासन सहन करेगा ना ही आपका विधायक। इस दौरान बिल संशोधन, नया कनेक्शन, भार वृद्धि, मीटर सम्बधी शिकायत, बिल भुगतान समस्या के बाबत ज्यादातर शिकायत आई। उन्होंने इसे एक सप्ताह के अंदर दूर करने के निर्देश दिए। कैम्प के दौरान अधीक्षण अभियंता रामअवतार, अधिशाषी अभियंता हेमंत कुमार सिंह, एसडीओ गुलाबचंद, अभिजीत शाह, अखिलेश कुमार, प्रशान्त शुक्ला तथा जेई शिवशंकर , अमेरिका सिंह यादव, राजकुमार, नागेंद्र, अशोक, सतेंद्र, कुलदीप समेत अनेक विद्युत विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)