समाज जागरण जूली झा
नोएडा, 18 जुलाई:
सेक्टर-45 की गली नंबर 18 में स्थित वी.के. ज्वेलर्स के पीछे नाले के ऊपर लगा सुरक्षा जाल टूटा हुआ है, जिससे राहगीरों और खासकर बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन नोएडा प्राधिकरण की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
नाले के ऊपर दो लोहे के जाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे वहां से गुजरना खतरनाक हो गया है। गली से स्कूली बच्चे और बुजुर्ग भी प्रतिदिन गुजरते हैं, और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।



