google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले में 925 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, 309 अभ्यर्थियों को मिला जॉब ऑफर

सदर विधायक ने किया रोजगार मेले का शुभारंभ, 20 से अधिक निजी कंपनियों ने लिया प्रतिभाग

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा दिनांक 29 नवंबर 2026 को विधानसभा राबर्ट्सगंज के अंतर्गत पी०एम०श्री० राजकीय इंटर कॉलेज, कोन में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा किया गया।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 20 से अधिक स्थानीय एवं बाहरी कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इनमें मुख्य रूप से हिंदुस्तान इलेक्ट्रिकल्स (विजन इंडिया), एस०एम०आर०एफ० टायर्स, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष बैंक, ब्लिंकिट एवं फ्लिपकार्ट सहित विभिन्न कंपनियां शामिल रहीं।

आयोजित रोजगार मेले में लगभग 925 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न पदों पर कंपनियों द्वारा 309 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कोन की प्रमुख श्रीमती रूबी मिश्रा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, कॉलेज के कर्मचारी तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)