समाज जागरण
सोनभद्र। विकासखंड बभनी में रविवार को एकल अभियान की ओर से तीन अलग-अलग स्थानों पर आरोग्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। करकच्छी, बहेराडोल और ग्राम पंचायत भलपहरी के नवाटोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविरों में कुल 409 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर के दौरान प्राथमिक विद्यालय करकच्छी में 107 मरीजों, नवाटोला में 102 मरीजों तथा बहेराडोल में 200 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इस दौरान चिकित्सकों ने बदलते मौसम और बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
लोगों को गर्म कपड़े पहनने, सिर, कान और पैरों को ढककर रखने तथा सुबह-शाम ठंडी हवा और कोहरे में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने के लिए जागरूक किया गया। विशेष रूप से बुजुर्गों और छोटे बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दीनदयाल की ओर से चिकित्सकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके भोजन की व्यवस्था भी की गई। शिविर में अंचल रेणुकूट के संच बभनी विद्यालय ग्राम करकच्छी के एकल अभियान संच प्रमुख रामकरण, आरोग्य प्रमुख कामेश्वर, आचार्य राजदेव, कार्यक्रम प्रभारी रामेश्वर, चिकित्सक डॉ. रितिक, डॉ. विजय, डॉ. विकास, डॉ. अर्पण, डॉ. श्रेयांश, डॉ. अभिषेक विश्वकर्मा, अंचल श्रीवास्तव, संगठन मंत्री राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.