google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेवापुरी ब्लॉक परिसर में 94 जोड़ों ने लिए सात फेरे

94 हिन्दू जोड़ो की शादी तो 3 मुसलमान जोड़ों का हुआ निकाह

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर तथा खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।


समारोह के लिए कुल 159 लोगों ने नामांकन कराया था, जिनमें से जांच के दौरान 64 लोग अपात्र पाए गए, क्योंकि उनका पूर्व में विवाह हो चुका था। इसके बाद कुल 94 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 94 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के बीच एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अग्नि के सात फेरे लिए जबकि तीन मुस्लिम जोड़ों का मौलवी द्वारा निकाह कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र राय एमएलसी, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल एवं खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को फूलों की पंखुड़ियों से आशीर्वाद दिया। साथ ही सभी नवदंपतियों को प्रमाण पत्र एवं सरकार की ओर से पायल, बिछुआ,फैन, ट्रॉली बैग,कुकर, डिनर सेट, साड़ी, कढ़ाई,डनलप गद्दा, तकिया,रजाई और मिष्ठान सहित विभिन्न उपहार प्रदान किए गए।


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर ने कहा कि सरकार की यह योजना असहाय एवं गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में बड़ी सहायता साबित हो रही है। एडीओ समाज कल्याण अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रत्येक वधू के खाते में सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे।


समारोह के अंत में वर-वधू पक्ष से आए बारातियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक मिश्रा ने किया, धन्यवाद ज्ञापन खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह ने दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद पटेल,नीतीश राय जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)