कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, शैलेश नितिन त्रिवेदी प्रभारी बनकर क्षेत्र के अलग बूथ कमेटीयों का लिया बैठक
समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तुरी/सीपत । कांग्रेस का बूथ चलो अभियान कार्यक्रम बिलासपुर जिले के सभी विधानसभाओं में एकसाथ चलाया गया, इसी तारतम्य में जिले के आरक्षित विधानसभा मस्तूरी में परिवहन एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर तथा छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष(कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी जी प्रभारी बनकर क्षेत्र के अलग बूथ कमेटीयों पर बैठक लेने पहुंचे। यह अभियान सर्वप्रथम सीपत ब्लॉक से शुरु होकर देवरी, गतौरा,जयराम नगर(खैरा),मस्तूरी,मल्हार होते हुए जोंधरा(सोन) बूथ कमेटी पर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम के दोनो प्रभारियों द्वारा क्रमशः निर्धारित बूथो पर जाकर गठित बूथ कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाक़ात की गई और उनसे जानकारी ली गई। कांग्रेस के दोनो दिग्गज नेताओं ने हर बूथ के सदस्यों से उनके द्वारा गठित कमेटी के सदस्यों से प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात कर आने वाले चुनाव की तैयारियों के विषय पर बातचीत की। उनके द्वारा विशेष रूप से बूथ के पदाधिकारियों और सदस्यों को सरकार के जनहितकारी योजनाओं तथा किये जा रहे जन हितैषी कार्यों को घर-घर तक पहुँचाने की बात कही। श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी जी ने सीपत ब्लॉक के बूथ में इस बात पर विशेष जोर देकर कहा की हमारा बूथ जितना मजबूत होगा आने वाले समय में हम उतने ही मजबूती से फिर से सरकार बनाएंगे। श्री त्रिवेदी जी द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के हर पहलू पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को सभी विषयों पर जानकारी दी गई। इस बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी,पूर्व विधयाक दिलीप लहरिया,अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, वरिष्ठ कोंग्रेसी जयंत मनहर, केश शिल्पकला बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास,मंडी अध्यक्ष शंकर यादव,उपाध्यक्ष संतोष दुबे,जोन प्रभारी अशोक राजवाल,
मस्तूरी जनपद अध्यक्ष रामनारायाण राठौर,वीरेंद्र शर्मा,दुबे सिंह कश्यप,देव चंद्राकर,दुर्गा तिवारी,प्रमोद जायसवाल,मेघनाथ खांडेकर,लक्ष्मी भार्गव,कमल डहरिया,अखिलेश दुबे, अजय शर्मा, , व्यासनारायण तिवारी, मनोहर कुर्रे, सेक्टर प्रभारी हरीश गुप्ता और देव सिंह पोरते, जोन प्रभारी राजू सूर्यवंशी,गोपीचंद वर्मा,गौतम खरे,वीरेंद्र सूर्या,अनिल खरे,दुलौरीन बाई,कारी बाई,इंदिरा बाई धीवर,रिखीराम बंजारे,विमला भूमे,भूरी बाई दर्वे, करुणा डूंगडूंग,बिंदु जायसी,बलिराम पटेल,नेत्र कुमार टंडन,प्रशांत बंजारे, राहुल सोनवानी,मीना आडील, अमृत राठौर, राहुल राय, बिन्दू जायसी, दामोदर कांत, देवेन्द्र कृष्णन तथा अन्य कांग्रेसी गण उपस्थित रहे और इस अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



