तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी
भोजपुर (बिहार) | समाज जागरण
बिहार के भोजपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब नोएडा से देवघर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क पर आगे चल रहे कंटेनर से पीछे से टकरा गई।

ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु के अनुसार, स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे और सभी नोएडा से झारखंड के देवघर जा रहे थे। रास्ते में राही होटल के सामने आगे चल रहे कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतकों की पहचान और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
Bihar #Bhojpur #RoadAccident #BreakingNews #Noida #Deoghar #Scorpio #AccidentNews #HindiNews #SamajJagran
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



