google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा: सर्व मनोकामना पूर्ण शिव दुर्गा मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ, खीर के भंडारे का आयोजन**

*नोएडा, 7 जुलाई।** सेक्टर-16 स्थित सर्व मनोकामना पूर्ण शिव दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के सौजन्य से हनुमान चालीसा पाठ एवं खीर के भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।



इस अवसर पर अखंडानंद नगर के प्रखंड अध्यक्ष **अमर सिंह परिहार** ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में भाईचारे, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में मंदिर के संस्थापक **ब्रह्मपाल सिंह**, प्रखंड उपाध्यक्ष **रमाकांत दुबे**, **रोक भाई**, **अर्जुन प्रसाद**, **लगनी देवी**, **सुनील ठाकुर**, **मुन्ना लाल**, **किशन देव सहनी** सहित बस्ती के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच खीर का भंडारा वितरित किया गया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)