google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिलवार कलां गांव में गायत्री यज्ञ का हुआ आयोजन

समाज जागरण मिंटू कुमार संवाददाता हजारीबाग सदर। 12 जून 2025 से 14 जून 2025 तक सदर प्रखंड के सिलवार कलां गांव में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया है । 12 जून को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में महिलाएं युवतियां और बच्चियों ने हिस्सा लिया । 13 जून 2025 को हवन के साथ प्रवचन भी हुआ। 14 जून 2025 को यज्ञ की समाप्ति होगी। गायत्री परिवार के लोग यज्ञ को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं गायत्री परिवार के आचार्य गण प्रवचन के माध्यम से धर्म और समाज सुधार के लिए ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे हैं । यज्ञ को सफल बनाने में सिलवार कलां पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र राम ,वर्तमान मुखिया रुकमनी देवी , मुखिया प्रतिनिधि उमेश प्रसाद ,गायत्री परिवार के रंजीत प्रजापति ,नरेश यादव सहित सुखदेव प्रजापति छोटू प्रजापति ,केदार प्रजापति एवं आसपास के ग्रामीण इस यज्ञ में श्रद्धा पूर्वक शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)