google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चोलापुर पुलिस का मानवीय पहल,राहगीरों को ठंडा मिश्रांबु पेय से पहुंचाया राहत।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। सेवा का भाव व्यक्ति के भीतर सदैव रहती है सिर्फ जरूरत होती है परिस्थितियों के साथ सामाजिक सरोकार का संस्कार प्रेरित होकर कार्य रूप में चरितार्थ होने का! भारतीय संस्कृति सदैव परोपकार का सन्देश देती चली आ रही है।शायद! आज भीषण गर्मी व तपिस के चलते जनजीवन को दो घुट ठंडे जल से गला तर कर प्यास बुझाने की, जिसे लेकर चोलापुर पुलिस ने एक बार फिर वर्दी के गरिमा को गौरवान्वित किया है ।
प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राकेश कुमार गौतम व चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह मुर्दहा के द्वारा इस भीषण गर्मी को देखते हुए चौकी मुर्दहा पर आने जाने वाले व राहगीरों को ठंडा मिश्रांबु पेय पान करवाया गया। सैकड़ों लोंगो ने शीतल पेय से प्यास बुझाकर चोलापुर पुलिस के इस पहल का खूब सराहना किया। भीषण गर्मी में पुलिस वर्दी में सेवक की भूमिका में देख लोगों के मुंह से अचानक वाह भाई पुलिस जवान ! आज अपने कर्तव्यनिष्ठ होने के मिशाल एक सेवक की भूमिका में होकर पूरा किया। इस पहल की चारो तरफ सराहना हो रही है। इस पहल को देख अन्य स्वयमसेवी संगठन भी सेवा योगदान की चाहत जताई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)