google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजगढ़ पुलिस ने गांव में किया कांबिंग ग्रामीण इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की की अपील

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर/ विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में 6 दिसंबर को बाबरी ढांचा तोड़े जाने के दिन को देखते हुए राजगढ़ पुलिस ने मड़िहान क्षेत्राधिकारी शिखा भारती के नेतृत्व में पुलिस के जवानों के साथ गांव और बाजारों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए काम्बिंग की और जनता से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। क्षेत्राधिकारी शिखा भारती और राजगढ़ थाना अध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने अपने थाना सहयोगियों के साथ भावां बाजार डढ़िया ग्राम बसंतपुर बघौड़ा इमलिया 84 राजगढ़ बाजार के अलावा मुस्लिम बहूल इलाकों में गांव-गांव की गलियों में जाकर काम्बिग की और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की साथ ही किसी प्रकार की कोई परेशानी या उपद्रवी तत्व दिखाई या परेशान कर रहे हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कही साथ ही जनता से किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने और उससे दूर रहने की बात कही।
इस मौके पर थाने के लगभग दो दर्जन पुलिस कांबिंग में रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)