गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ।गौरेला थाना क्षेत्र के धनगवां गांव के बरपारा में बीते बुधवार को अवैध रेत उत्खनन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जाता है कि नदी में ट्रैक्टर को मोड़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रैक्टर की चपेट में आने से दब कर नाबालिक की मौके पर मौत हो गई। मामला जीपीएम जिले के गौरेला थाना क्षेत्र का है जहां 15 वर्षीय सुनील कुमार ट्रैक्टर चलाते हुए नदी की ओर रेत भरने गया था , रेत भरने गए ट्रैक्टर को पीछे मोड़ते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से 15 वर्षीय नाबालिग चालक सुनील धुर्वे पुत्र रामसिंह धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही अवैध रेत उत्खनन और इस हादसे की गहन जांच शुरू कर दी गई है.पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर नाबालिग चालक सुनील के खिलाफ ही लापरवाही से वाहन चलाने और तेज गति का मामला दर्ज कर लिया है।हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं.पूरा इलाका मातम में डूब गया है.अवैध रेत खनन के कारण आए दिन हो रही इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। सवाल यह भी उठना है कि जब कई वर्षों से जीपीएम जिले के अंतर्गत अनेक स्थानों में अवैध उत्खनन निरंतर हो रहा है किंतु खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा समुचित कार्यवाही नहीं की जा रही है और अवैध उत्खनन का सिलसिला पूरे जिले में बढ़ता ही जा रहा है। जिले के अंतर्गत अनेक नदी एवं नालों से अवैध उत्खनन खनिज माफिया द्वारा किया जा रहा है और वन भूमि से भी परिवहन एवं उत्खनन किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



