google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पदमा में दवा दुकानों पर सघन जांच अभियान, कई दुकानों में मिली अनियमितताएँ

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा : झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश और हजारीबाग उपायुक्त के आदेश पर पदमा में दवा दुकानों की जांच के लिए शनिवार को एक सघन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पदमा अंचलाधिकारी मोतीलाल हेम्ब्रम एवं सी एच सी पदमा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार ने किया। इस दौरान दवाइयों की वैधता, लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक पंजी, क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेज सहित कई मानकों की विस्तृत जांच की गई।
जांच दल चांदनी मेडिकल हॉल (सरैया), शर्मा मेडिकल हॉल, केशरी मेडिकल हॉल, श्री राधा नर्सिंग होम (पदमा) और संतोष मेडिकल हॉल (पदमा) सहित कई मेडिकल स्टोर पर पहुँचा। जांच के दौरान सरैया स्थित चांदनी मेडिकल हॉल में विभिन्न अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके बाद अधिकारियों ने दुकान को ताला बंद कर चाबी अपने कब्जे में ले ली।
डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कुछ दवा दुकानों और क्लीनिकों का संचालन बाहर रहने वाले निबंधित फार्मासिस्टों एवं चिकित्सकों के नाम पर चलाया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ स्थानों पर प्रतिबंधित दवाइयाँ और इंजेक्टेबल मेडिसिन भी मिली हैं। सामने आई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जांच के दौरान पदमा ओपी के स.अ.नि. अविनाश कुमार, जीवन किशोर लकरा तथा सशस्त्र पुलिस बल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में दवा दुकानों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)