google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हॉलसेल मे सिगरेट की ब्लैक मार्केटिंग, खुदरा दुकानदारों पर मार।

गजट से पहले सिगरेट बाजार में उथल-पुथल, ब्लैक में बिक रही सिगरेट, फुटपाथ दुकानदारों पर पुलिसिया कार्रवाई का आरोप

नोएडा।
सरकार द्वारा सिगरेट से जुड़े नए गजट नोटिफिकेशन के आने की चर्चाओं के बीच नोएडा समेत आसपास के इलाकों में सिगरेट का बाजार असंतुलन की स्थिति में पहुंच गया है। स्थानीय स्तर पर आरोप लग रहे हैं कि गजट लागू होने से पहले ही ब्लैक में सिगरेट की सप्लाई शुरू हो चुकी है, जिससे आम उपभोक्ता और छोटे दुकानदार दोनों परेशान हैं।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि फुटपाथ और छोटे स्तर पर सिगरेट बेचने वालों को ब्लैक में महंगी सिगरेट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जहां एक डिब्बी बाजार में ₹7 महंगी मिल रही है, वहीं मजबूरी में वही डिब्बी ₹9 तक महंगी बेचनी पड़ रही है, ताकि लागत निकल सके।

दुकानदारों का आरोप है कि इस पूरी स्थिति में पुलिसिया कार्रवाई का रुख असमान दिखाई दे रहा है। आरोप है कि फुटपाथ पर सिगरेट बेचने वाले छोटे दुकानदारों के खिलाफ चालान और जब्ती की कार्रवाई बढ़ा दी गई है, जबकि बड़े दुकानदारों के साथ थानों में बैठकर चाय-पानी की मेहमाननवाजी की जा रही है।

फुटपाथ दुकानदारों का कहना है कि वे पहले ही महंगाई और अनियमित सप्लाई से जूझ रहे हैं, ऊपर से पुलिस की सख्ती उनके लिए रोजी-रोटी का संकट पैदा कर रही है। उनका आरोप है कि बड़े स्तर पर ब्लैक में सिगरेट की सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई के बजाय कमजोर तबके को निशाना बनाया जा रहा है

इस पूरे मामले को लेकर उत्तर प्रदेश रेहड़ी पटरी संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर से निवेदन किया है कि वे सिगरेट की ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई करें और पुलिस को निर्देश दें कि फुटपाथ दुकानदारों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार न हो। साथ ही, कानून व्यवस्था में पारदर्शिता रखते हुए बड़े और छोटे दुकानदारों के लिए समान नियम लागू किए जाएं।

फिलहाल इस विषय पर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन गजट से पहले बढ़ती अव्यवस्था ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

#CigarettePriceHike, #BlackMarket, #सिगरेट, #FootpathVendors, #PoliceAction, #NoidaOpinion, #SelectiveAction, #StreetVendors, #PublicIssue



Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)