- ग्रामीण अंचलों में भी नहीं लगे मेले, दुकानदारों को हजारों का नुकसान
सुनील बाजपेई
कानपर। आज यहां बुधवार की सुबह हुई बारिश की बौछार ने रावण दहन पर संकट खड़ा कर दिया है। बीती मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश आज बुधवार सुबह से लगातार समाचार लिखे जाने तक जारी है। जिसके फलस्वरूप शहर में रामलीला स्थल पर दहन के लिए खड़े किए रावण के पुतले भीग चुके हैं या फिर तेज हवा में गिर गए हैं। इससे रामलीला और दशहरा मेला में रावण दहन को लेकर संशय के हालात आये। यही नहीं इसी बारिश के चलते ग्रामीण अंचलों में मेले भी नहीं लग पाए ,जिससे दुकानदारों को भी जा रुपए का नुकसान हुआ है।
याद रहे कि कानपुर शहर में कोरोना काल के चलते बीते दो वर्षों में दशहरा का पर्व बहुत ही सीमित रहा था। इस बार सभी बंदिशों से मुक्त होकर विजयादशमी पर्व का उल्लास चरम पर बना है। शहर में 80 स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
वहीं आज बुधवार को दशहरा पर रावण दहन के लिए भी तैयारियां की जा चुकी हैं। एक दिन पहले से रावण के पुतले खड़े किए जा चुके थे। वहीं शहर की प्रमुख परेड रामलीला में पांच दिन पहले से ही रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले खड़े हो चुके थे। वहीं सोमवार को कुंभकरण और मंगलवार को मेघनाद के पुतले का दहन भी किया चुका है और आज रावण पुतला दहन होना है।
यह भी अवगत कराते चलें कि श्री रामलीला सोसाइटी परेड द्वारा मनाया जा रहे 146वां विजयदशमी उत्सव में लगभग 90 फीट के रावण का पुतले दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…



