- ग्रामीण अंचलों में भी नहीं लगे मेले, दुकानदारों को हजारों का नुकसान
सुनील बाजपेई
कानपर। आज यहां बुधवार की सुबह हुई बारिश की बौछार ने रावण दहन पर संकट खड़ा कर दिया है। बीती मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश आज बुधवार सुबह से लगातार समाचार लिखे जाने तक जारी है। जिसके फलस्वरूप शहर में रामलीला स्थल पर दहन के लिए खड़े किए रावण के पुतले भीग चुके हैं या फिर तेज हवा में गिर गए हैं। इससे रामलीला और दशहरा मेला में रावण दहन को लेकर संशय के हालात आये। यही नहीं इसी बारिश के चलते ग्रामीण अंचलों में मेले भी नहीं लग पाए ,जिससे दुकानदारों को भी जा रुपए का नुकसान हुआ है।
याद रहे कि कानपुर शहर में कोरोना काल के चलते बीते दो वर्षों में दशहरा का पर्व बहुत ही सीमित रहा था। इस बार सभी बंदिशों से मुक्त होकर विजयादशमी पर्व का उल्लास चरम पर बना है। शहर में 80 स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
वहीं आज बुधवार को दशहरा पर रावण दहन के लिए भी तैयारियां की जा चुकी हैं। एक दिन पहले से रावण के पुतले खड़े किए जा चुके थे। वहीं शहर की प्रमुख परेड रामलीला में पांच दिन पहले से ही रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले खड़े हो चुके थे। वहीं सोमवार को कुंभकरण और मंगलवार को मेघनाद के पुतले का दहन भी किया चुका है और आज रावण पुतला दहन होना है।
यह भी अवगत कराते चलें कि श्री रामलीला सोसाइटी परेड द्वारा मनाया जा रहे 146वां विजयदशमी उत्सव में लगभग 90 फीट के रावण का पुतले दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है।
- रजत विहार योग केंद्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026* .
*संदीप गर्ग / नोएडा*: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय योग संस्थान के “रजत विहार योग केंद्र” द्वारा रजत विहार, सी-ब्लॉक, सेक्टर-62, नोएडा में भव्य एवं उत्साहपूर्ण योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सोसाइटी की माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने प्रातः… - शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा एवं इण्डोर स्टेडियम सेक्टर-21ए नोएडा में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित*.
*संदीप गर्ग / नोएडा* : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं प्रेरणा से “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को सशक्त बनाने तथा संपूर्ण मानवता के कल्याण के उद्देश्य से “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर आधारित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद गौतमबुद्धनगर में पूरे उत्साह, उमंग एवं भव्यता के साथ… - टीएमयू में योग गुरू ऋतु नारंग ने दिए हेल्दी एजिंग के टिप्स
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम के संग कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से विशेष योग सत्र, मेडिकल, सीसीएसआईटी, एग्रीकल्चर, फार्मेसी कॉलेजों में भी फैकल्टीज़ से लेकर स्टुडेंट्स हुए योगमय तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से विशेष… - **राम मंदिर ट्रस्ट की सीबीआई जांच और पुनर्गठन की मांग, हिन्दू महासभा ने उठाए सवाल**
*नोएडा/गुरुग्राम।** अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने हरियाणा दौरे के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने और ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग उठाई। उन्होंने गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे, दान राशि… - वृन्दावन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 545 कैडेटों ने किया सामूहिक योग, सीएटीसी-40 शिविर का हुआ समापन
मथुरा/वृन्दावन। भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि वृन्दावन स्थित सामवेद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल में 11 यूपी बटालियन एनसीसी मथुरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-40) का औपचारिक समापन भी संपन्न हुआ। प्रातःकालीन सत्र में 545 से अधिक एनसीसी…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



