google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला साहू संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय गरबा डंडिया उत्सव, अरुण साव रहे मुख्य अतिथि

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिल्हा। नवरात्रि के सप्तमी पर महिला साहू संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय गरबा डांडीया उत्सव के द्वितीय एवम् अंतिम दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम् सांसद अरुण साव व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक सम्मिलित हुए l गरबा उत्सव के प्रथम दिन मुख्य अतिथि सभापति अम्बालिका साहू ,तिफरा वार्ड पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू एवं राजेश शुक्ला रहे और सभी का उत्साह बढ़ाए। गरबा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया,आयोजनकर्ताओं को बधाई स्वरूप मोमेंटो से सम्मानित किया गया। साथ में जिलाध्यक्ष डा.तिलक साहू , उपाध्यक्ष ललित साहू , महामंत्री पप्पू साहू , संरक्षक कांशी साहू , गौरी साहू ,नगर अध्यक्ष पवन साहू, नगर अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमति गंगा साहू,ओबीसी प्रभारी तिलक साहू, लखन साहू,सरोज साहू, उपाध्यक्ष श्यामा साहू,सरिता साहू, मधु साहू, ईश्वर साहू,हरीश साहू एवम् बेस्ट सोशल मेन अवार्ड से महेंद्र बंटी साहू, आनंद साहू, राजा साहू को सम्मानित किया गया l

एकल डान्स मे जयंत साहू बेस्ट गरबा भारती ग्रुप बेस्ट परिधान मे सरिता, मथुरा ग्रुप को सम्मानित ,समाज के वरिष्ठ व युवा पदाधिकारियों के साथ बहुत अधिक संख्या में दांडीया करने वालों और वार्ड के लोगों की उपस्थिति रही। सभी आयोजनकर्ता महिला समाज की टीम को बहुत बहुत बधाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)