google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Chhatisgarh News: मनरेगा की शासकीय रकम को गबन कर 2 वर्ष से फरार आरोपी चढ़ा पचपेड़ी पुलिस के हत्थे।।

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर। जनपद पंचायत मस्तूरी मनरेगा शाखा में सहायक ग्रेड के पद पर प्रदीप कुमार देवांगन पिता अमृत लाल देवांगन पता जनपद पंचायत कार्यालय मस्तूरी थाना मस्तूरी बिलासपुर मे पदस्थ है दिनांक 7.10.2020 को थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम गोडाडीह पोस्ट ऑफिस में पदस्थ डाकपाल महेंद्र कुमार सुमन द्वारा ग्राम पंचायत भुरकुंडा के संदीप कुमार एवं अन्य ग्राम वासियों का मनरेगा के भुगतान शासकीय राशि ₹197058 को गबन किया गया है आरोपी महेंद्र कुमार सुमन जो कि भुगतान अवधि में संबंधित शाखा गोड़ाडीह में पदस्थ है के द्वारा वित्तीय अनियमितता और राशि गबन करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात लगातार फरार था आरोपी का पतासाजी लगातार किया जा रहा था इसी दौरान पतासाजी के आज दिनांक 07.11.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दीपावली /एकादशी त्यौहार मनाने अपना गांव गोडाडीह आया हुआ है मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज द्वारा टीम बनाकर गोडाडीह पहुंच आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते गबन की राशि को घरेलू खर्च एवं खाने-पीने व दवाई पर खर्च कर देना बताया। आरोपी महेंद्र कुमार सुमन पिता स्वर्गीय रामानुज सुमन उम्र 61 साल साकिन गोडाडीह थाना पचपेड़ी को आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सऊनि सहेत्तर कुर्रे, प्र आर. तेज कुमार, आरक्षक मूपेंद्र सिंह, शिवधन बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 22 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दिल्ली–एनसीआर | 22 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
  • नबीनगर: पिपरा पंचायत में सहयोग शिविर डीएम एसपी ने किया उद्घाटन
    दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)”प्रशासन अब जनता के दरवाजे पर” इसी संकल्प के साथ मंगलवार को नबीनगर प्रखंड की पीपरा पंचायत स्थित +2 उच्च विद्यालय सत्येंद्र नारायण सिंह परिसर में सोमवार को भव्य “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।शिविर की संयुक्त अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा…
  • तेज रफ्तार का कहर: टाटा मैजिक के चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल
    समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के भभाईच पटेल मोड़ के समीप मंगलवार को लगभग 8 बजे पटवध से करगरा से तेज रफ्तार जा रही टाटा मैजिक वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गये हैं।जिसमें एक को हल्की फुल्की चोट आई है वही महिला को गम्भीर…
  • खरीफ सीजन में किसानों को राहत: सोनभद्र की 38 सहकारी समितियों को डीएपी व एनपीकेएस उर्वरक आवंटित
    •~ कालाबाजारी, ओवररेटिंग या कृत्रिम अभाव की शिकायत मिले तो किसान तत्काल करें संपर्क नंबर पर शिकायत समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। खरीफ अभियान 2026 के दौरान फास्फेटिक उर्वरकों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला स्तरीय उर्वरक…
  • मीनाबाजार घाघर नदी पर बना वैकल्पिक संपर्क मार्ग तेज बहाव में बहकर धराशायी
    •~ जिला कारागार गुरमा का संपर्क टूटा, 7-8 किमी अतिरिक्त सफर को मजबूर लोग समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। गुरमा स्थित जिला कारागार को मारकुंडी से जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर घाघर नदी पुल के नव निर्माण कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा आवागमन बनाए रखने के लिए मीनाबाजार घाघर नदी…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)