google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Chhatisgarh News: मनरेगा की शासकीय रकम को गबन कर 2 वर्ष से फरार आरोपी चढ़ा पचपेड़ी पुलिस के हत्थे।।

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर। जनपद पंचायत मस्तूरी मनरेगा शाखा में सहायक ग्रेड के पद पर प्रदीप कुमार देवांगन पिता अमृत लाल देवांगन पता जनपद पंचायत कार्यालय मस्तूरी थाना मस्तूरी बिलासपुर मे पदस्थ है दिनांक 7.10.2020 को थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम गोडाडीह पोस्ट ऑफिस में पदस्थ डाकपाल महेंद्र कुमार सुमन द्वारा ग्राम पंचायत भुरकुंडा के संदीप कुमार एवं अन्य ग्राम वासियों का मनरेगा के भुगतान शासकीय राशि ₹197058 को गबन किया गया है आरोपी महेंद्र कुमार सुमन जो कि भुगतान अवधि में संबंधित शाखा गोड़ाडीह में पदस्थ है के द्वारा वित्तीय अनियमितता और राशि गबन करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात लगातार फरार था आरोपी का पतासाजी लगातार किया जा रहा था इसी दौरान पतासाजी के आज दिनांक 07.11.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दीपावली /एकादशी त्यौहार मनाने अपना गांव गोडाडीह आया हुआ है मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज द्वारा टीम बनाकर गोडाडीह पहुंच आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते गबन की राशि को घरेलू खर्च एवं खाने-पीने व दवाई पर खर्च कर देना बताया। आरोपी महेंद्र कुमार सुमन पिता स्वर्गीय रामानुज सुमन उम्र 61 साल साकिन गोडाडीह थाना पचपेड़ी को आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सऊनि सहेत्तर कुर्रे, प्र आर. तेज कुमार, आरक्षक मूपेंद्र सिंह, शिवधन बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • सोना ₹1.42 लाख के नीचे, चांदी में ₹5,362 की बड़ी गिरावट! क्या अब सस्ता होगा सोना?
    ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और बॉन्ड यील्ड में उछाल से कीमती धातुओं पर दबाव, अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर बाजार की नजर सोने और चांदी की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,064 रुपये घटकर 1,41,630…
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा गंभीर; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर
    बभनी के नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर देर रात हादसा, 21 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम समाज जागरण / संतोष कुमार बभनी, सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल…
  • बोरिंग के छह माह बाद भी नहीं लगा समरसेबल पंप, शौच के लिए खेतों में जाने को मजबूर बच्चे
    प्राथमिक विद्यालय बरवाटोला में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था प्रभावित, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार समाज जागरण / संतोष कुमार बभनी, सोनभद्र। विकासखंड बभनी की ग्राम पंचायत बरवाटोला ‘क’ स्थित प्राथमिक विद्यालय बरवाटोला में बोरिंग होने के छह माह बाद भी समरसेबल पंप नहीं लगाया गया है। इसके कारण विद्यालय में पेयजल आपूर्ति और…
  • बभनी में शिक्षक MLC चुनाव में 84.61% और स्नातक में 62.64% मतदान
    समाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र। विकास खंड बभनी में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के निर्वाचन के लिए दो बूथ बनाए गए थे। दोनों बूथों पर मतदान संपन्न हुआ। स्नातक एमएलसी के लिए बने बूथ पर कुल 348 मतदाताओं में से 218 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, शिक्षक एमएलसी…
  • स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक निर्वाचन में 75.48% मतदान
    समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (MLC) निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सोनभद्र जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। जिले के कुल 34 मतदान केंद्रों और 34 बूथों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे तक उपलब्ध…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)