वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज क्षेत्र के कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तौसीफ अंजर ने प्रेस वार्ता कर कहा की राजनीतिक प्रभाव और व्यक्तिगत प्रतिशोध में झूठी मुकदमा दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा 10 दिन पूर्व किशनगंज सदर थाना में सनहा (962/25) दर्ज कराते हुए यह आशंका व्यक्त की थी कि मेरे खिलाफ झूठा और फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है, क्योंकि वार्ड ईकाई में किए गए कार्यों व नामांकन के समय दिए गए दस्तावेज की मांग की थी। सनहा दर्ज होने के मात्र 10 दिन बाद वार्ड पार्षद अंजार आलम द्वारा रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा 662/2025 दर्ज कराया है। तौसीफ अंजर कहा कि साजिश के तहत फंसाने की कोशिश हो रही है। मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है और निराधार है।
उन्होंने कहा कि जो प्राथमिकी वार्ड पार्षद द्वारा दर्ज करवाई गई है, उसकी जांच की मांग को लेकर एसपी सागर कुमार व सदर थाना को एक आवेदन सौंपा गया है, इसकी जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी से होनी चाहिए ताकि सत्य सामने आ सके। उन्होंने कहा जो आरोप लगाया गया है कि शहर के होटल में उनके द्वारा धमकी दी गई है जबकि पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने से सच्चाई सामने आजाएगी। राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक किशनगंज एवं पुलिस महानिरीक्षक को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



