दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
नजीबाबाद के प्रोपर्टी डीलर व चर्चित व्यापारी नौशाद अख़्तर सैफी और उनकी पत्नी के खिलाफ 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सगींन धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है यह पूरा मामला राधा अग्रवाल पत्नी संजय अग्रवाल निवासी नजीबाबाद मोहल्ला दीवान परमानंद निकट शिव मंदिर द्वारा समाजसेवी व प्रॉपर्टी डीलर नौशाद अख्तर सैफी पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जिन्होंने इस संबंध में माननीय न्यायालय की शरण ली। राधा अग्रवाल ने पहले नजीबाबाद थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत पत्र दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद नजीबाबाद पुलिस ने नौशाद
अख़्तर सैफी और उनकी पत्नी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अब इस मामले की जांच थाना नजीबाबाद पुलिस को सौंपी गई है
बताया जा रहा है की नौशाद अख्तर सैफी पुत्र फारूक निवासी नजीबाबाद मोहल्ला धर्मदास की संजय कुमार से से काफी वर्षों से अच्छी जान पहचान थी नौशाद अख्तर सैफी ने संजय से मुलाकात की और बताया कि वह कृष्णा टॉकीज चौराहे पर स्टेशन रोड नजीबाबाद पर स्थित आरजी को खरीद कर उसमे दुकाने बेचना चाहता है और पैसों की सख्त जरूरत है नौशाद अख्तर ने उक्त प्रोजेक्ट में पैसे लगाकर पार्टनरशिप करने और जितना इन्वेस्ट उतना ही प्रतिशत का लाभ देने का लालच दिया इसके बाद प्रार्थनी ने अपने चेक के माध्यम से बैंक द्वारा लगभग 80 लाख रुपए नौशाद अख्तर सैफी को दे दिए प्रोजेक्ट पूर्ण होने के बाद उपरोक्त काम्प्लेक्स मे तैयार दुकानों की बिक्री होने लगी पीड़ित महिला व उसके पति ने उनके द्वारा लगाई गई रकम व लाभ देने की बात कही लेकिन नौशाद अख्तर सैफी द्वारा उनको कोई उचित जवाब नही मिला जबकि कंपलेक्स मे काफी दुकाने बिक चुकी है बार-बार तकाजा करने पर नौशाद अख्तर सैफी ने प्रार्थनी के खाते मे मात्र तीन लाख रुपये डलवाए बाकी 77 लाख रुपए का हिसाब मांगा तो नौशाद अख्तर सैफी आग बबूला हो गए और उनके साथ बदतमीजी करने लगे प्रार्थनी ने बताया कि नौशाद अख्तर सैफी व उसकी पत्नी ने उनके साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपए की धनराशि हड़प ली नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व प्रॉपर्टी डीलर नौशाद अख्तर सैफी मुंबई के बाद नजीबाबाद और अब दुबई मे अपना साम्राज्य खड़ा करने में लगा है
पुलिस विवेचना के बाद ही पूरी तरह से इस मामले की सच्चाई सामने आएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



