google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नेट हाउस से मिलेंगे खेती के फायदे

बेड़ाहरियारा में होंगे अच्छी गुणवत्ता के खेती

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण

विष्णुगढ़।प्रखंड के बेड़ाहरियारा पंचायत में उड्डयन विभाग के द्वारा नेट हाउस का निर्माण किया गया जिससे किसानों को नेट हाउस में खेती के कई फायदे होंगे जिससे किसानों को अच्छी खेती के साथ साथ अच्छी खासी आमदनी की भी उम्मीद है।बताते है नेट हाउस में खेती के कई फायदे है सीधी धूप और तेज बारिश से फसलों की सुरक्षा,फसलों में कीट और संक्रमण फैलने की संभावना कम,हर मौसम में खेती संभव साथ ही फसलों की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।विभाग से नेट हाउस की सुविधा मिलने पर दोनों लाभुकों ने खुशी जाहिर करते हुए विभाग का आभार व्यक्त किया।

क्या कहते है लाभुक

राखी देवी,निवासी
बेड़ाहरियारा
उन्होंने बताया नेट हाउस की सुविधा मिलने से हर मौसम में खेती संभव है टमाटर,खीरा,शिमला मिर्च,पत्तेदार सब्जियों में धनिया,पालक,मेथी और नर्सरी पौधे तैयार कर अच्छी खासी आमदनी होने की संभावना है।

सबिता देवी,निवासी बेड़ाहरियारा
सबिता देवी ने बताया सब्जियां के साथ साथ गुलाब,जरबेरा और गेंदा जैसे फूल तैयार कर सकते है नेट हाउस में उगाई गई फसलों से मिलने वाले उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर होती है।उम्मीद है नेट हाउस में खेती कर जीवन यापन कर सकते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)