समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र स्थित नैपुरा गांव में मूसलाधार बारिश के कारण एक मकान लगभग दो फीट धंस गया। यह घटना मंगलवार भोर में प्रशांत मिश्रा के घर में हुई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में मकान की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। घर में रखे इनवर्टर, बैटरी सहित अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गए। घटना के समय मकान के अंदर सो रहे सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा बाल-बाल बच गए, हालांकि उनके पैर में हल्की चोट आई है।मकान के अचानक धंसने से परिवार के सदस्यों में भय का माहौल है। गनीमत रही कि मकान का पूरा हिस्सा नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश को इस घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी है। सूचना मिलने पर लेखपाल ने मौके का मुआयना किया और पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित कार्रवाई तथा सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



