google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
क्षेत्र के देहालीविनायक गांव के पास मंगलवार की सुबह में लगातार बारिश के कारण एक सीरीश का पेड़ सड़क पर गिर गया। जंसा-रामेश्वर मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे खड़ा यह पेड़ अचानक सड़क के बीचों-बीच आ गिरा।

गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस दौरान कोई वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय मजदूरों द्वारा करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके उपरांत मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका और फंसे हुए वाहन आगे बढ़ पाए।ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क किनारे कमजोर पेड़ों से हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क किनारे के सूखे और जर्जर पेड़ों की जांच कराकर उन्हें हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से आवागमन बाधित न हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)