आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के कैम्प कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया

शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर नजीबाबाद आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के कैंप कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा में बिहार मधुबनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुनील मिश्रा के अचानक हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के जिला महासचिव राजेश सिंघल ने कहा कि मृतक सुनील मिश्रा का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है, जिसे पूरा नही किया जा सकता। जिला संयोजक शहजाद मलिक ने कहा की सुनील मिश्रा एक सच्चे पत्रकार के साथ साथ एक जिंदादिल इंसान भी थे, उन्होंने हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता की है। महिला विंग जिला अध्यक्ष नसरीन सैफी ने कहा कि मृतक सुनील मिश्रा व्यवहारिक थे, उनके अंदर अपने साथियों के प्रति हमदर्दी रहती थी। पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और यह भी प्रार्थना कि की इस असीम दुख के समय में ईश्वर उनके परिवार जनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
शोक सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष तारिक जकी जिला संरक्षक नरेंद्र सिंह, कानूनी सलाहकार अभिनव अग्रवाल, शमीम सिद्दीकी, अरहान अहमद, , डॉक्टर इकराम, रविंद्र कुमार, अनुज शर्मा, आदित्य अग्रवाल, शादाब रजा, सरफराज अहमद, आदिल एडवोकेट, महमूद रजा, सपना वर्मा सुरज कुमार शाकिर अली आईरा पी आर ए आसिफ, कुलदीप कुमार मोर,आदि मौजूद रहे।
बॉक्स भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला महासचिव कुलदीप कुमार मोर पत्रकार के हुए निधन पर शोक संवेदना प्रकट की भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला महासचिव कुलदीप कुमार मोर ने बताया कि सुनील कुमार के जाने से पत्रकारिता जगत मैं क्षति हुई है

बॉक्स बड़े ही दुख के साथ सूचित कर रहा हूँ कि मधुबनी जिला के दैनिक
जागरण के पत्रकार सुनील मिश्रा जी का आकस्मिक निधन हो गया
है। इससे मैं और आईरा महापरिवार काफी ममहत हूँ। स्थापना दिवस
के लिए महती भूमिका भी अदा कर रहे थे । आज निधन हो गया। ऐसे
में आईरा का स्थापना दिवस जो मधुबनी में था तत्काल प्रभाव से
| स्थगित किया जाता है । जहाँ एक परिवार के सदस्य का निधन हो
गया वहां मनोरंजन करना अशोभनीय प्रतीत होगा | आप सभी को
अगली तिथि की सूचना दे दी जाएगी। मधुबनी में आईरा महापरिवार
का स्थापना दिवस जो 5 मार्च को होना था वह स्थगित किया जाता
है। दुख की इस घड़ी में आईरा परिवार दिवंगत पत्रकार सुनील मिश्रा
जी के परिवार के साथ हैं, हम सभी इस घटना से स्तब्ध हैं– सादर,
डॉ सुमन मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष, आईरा

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)