google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भगवान पुर के सफाई कर्मचारी के निधन पर ब्लाक प्रांगण में शोक सभा कर दी आत्मा को शान्ति।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ ब्लाक के भगवानपुर ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मी राजेश कुमार की रविवार को अचानक निधन पर हरहुआ प्रांगण में ब्लाक अध्यक्ष ओमकार नाथ,मंत्री आशीष कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने शोक सभा कर मृतात्मा को शान्ति के लिए प्रार्थना किया।
हरहुआ ब्लाक प्रांगण में प्रमुख रूप से पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सिकन्दर आजाद, अमित कुमार ,राजकुमार ,नागेश वर्मा, अमितकुमार ,रविशंकर,ओमप्रकाश सिंह ,दिनेश कुमार सहित कई सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर भी पहुंचकर परिजनों को दुःख की घड़ी में धैर्य बनाये रखने का बल प्रदान किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)