google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना जिले के पालीगंज में अखंड कीर्तन का हुआ समापन

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज प्रखण्ड अंतर्गत रूपापुर गांव में रविवार को 24 घण्टे का अखंड कीर्तन का समापन किया गया।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज प्रखंड के पियरपुरा थाना अंतर्गत रूपापुर गांव में भगवती के स्थान पर 24 घण्टे का अखंड कीर्तन कि शुरुआत किया गया था। जिसका समापन रविवार की दोपहर तीन बजे कर दिया गया। इस सम्बंध में आयोजको ने बताया कि अखंड कीर्तन की शुरुआत शनिवार की दोपहर तीन बजे किया गया था। जिसके दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगातार 24 घण्टे तक राम नाम का जाप किया गया। जिसमे प्रधान शिक्षक राजेश मास्टर तथा नरेश यादव द्वारा उपवास रखा गया।
मौके पर कार्यक्रम का आयोजनकर्ता शिक्षक रवि रंजन कुमार तथा सहयोगकर्ता शिक्षक उमाशंकर कुमार, अभिनन्दन, रोहित कुमार, राजू कुमार, रवींद्र कुमार लालू यादव, कृपाल यादव, ओमप्रकाश, विजय, मनीष, मुकेश व मनोज सहित अन्य लोगो ने सक्रिय भूमिका निभाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)