google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना जिले के पालीगंज में शोक सभा का आयोजन

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता के सड़क दुर्घटना में हुए मौत को लेकर सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया।


जानकारी के अनुसार आशा कार्यकर्ता किरण कुमारी पटना जिले के पालीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के खुशदिहरा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थी। जिसकी मौत रविवार को सड़क दुर्घटना के दौरान अरवल इमामगंज मुख्य सड़क पर भड़ासी गांव के पास हो गया था। जिसको लेकर रविवार को पालीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।

जिसका संचालन बीसीएम श्याम कृष्ण मंडल ने किया। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने किरण कुमारी को याद करते हुए मौन धारण कर शोक प्रकट किया। वही सम्बोधित करते हुए पालीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी बिपिन कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाके में खासकर महिलाओं की देखरेख की दायित्व आशा कार्यकर्ताओं के ऊपर होती है। किरण कुमारी एक योग्य आशा कार्यकर्ता थी जो अपने क्षेत्र की महिलाओं की भरपूर ख्याल रखती थी। उनकी इस तरह अचानक चले जाना उस इलाके के लिए अपूर्णीय क्षति है। सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने उनके परिवार वालो के लिए धैर्य व साहस की कामना किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)