समाज जागरण
मीरजापुर /
जिला पंचायत सभागार मीरजापुर, विद्युत आपूर्ति समीक्षा, ट्रांसफार्मर मरम्मत व्यवस्था, बिजली चोरी रोकने की कार्ययोजना, 1912 टोल फ्री शिकायत, उपभोक्ताओं को परेशान न करने का निर्देश, किसानों को विद्युत आपूर्ति, बिजली लाइन लॉस, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सरकारी भवनों में बिजली कनेक्शन, हाईटेंशन तार हटाने का निर्देश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सभागार में मीरजापुर व भदोही विद्युत विभाग व अन्य सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो के साथ बैठक कर विभिन्न बिन्दुओ पर समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति अंगद कुमार सिंह द्वारा की गई। बैठक में समिति के सदस्य श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, रविशकर सिंह (पप्पू भैय्या), केपी श्रीवास्तव एवं सत्यपाल सिंह के अलावा समिति के साथ आए समीक्षा अधिकारी प्रवीण पुनिया, सतीश यादव, प्रतिवेदक सुधीर कुमार व निजी सचिव पुरोहित केसरी उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी भदोही शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक एवं मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर विशाल कुमार के द्वारा देवी चित्र, अंगवस्त्रम व पुष्प गुच्छ प्रदान कर सभापति व सदस्यगण का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। बैठक में सभापति अंगद कुमार व सदस्यगण के द्वारा दोनो जनपदो के विद्युत विभाग के अधिकारियो से जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय व ग्रामीण स्तर पर लक्ष्य के सापेक्ष ओसत विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मरो की मरम्मत व समय पर लगाना, उपभोक्ताओ के लोड के अनुरूप, ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रखरखाव की स्थिति, मीटर रीडरो को दिए गए एरिया के अनुसार कार्य व मानदेय का समय से भुगतान, ट्रांसॅफार्मर पर लगाए गए मीटर से उपयोग होने वाले उस एरिया के कुल पावर उपयोग से प्राप्त राजस्व, पोलो पर फैली केबिलो से होने वाली दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई कार्य योजना, विद्युत चोरी रोकने हेतु किए जा रहे उपाय/कार्ययोजना, विगत एक वर्ष में विभाग/बिजलेंस द्वारा विद्युत चोरी को रोकने के प्रकरण की प्रगति व दर्ज प्राथमिकी, सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयो में विद्युत बिलो का बकाया/वसूली, शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युत लाइन लास का प्रतिशत व रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास, ग्रामीण/शहरी क्षेत्रो में विद्युत बिल के बकाए की वसूली, वाणिज्य/औद्योगिक क्षेत्रो/ईकाईयो को कनेक्शन देने, स्थानीय स्तर पर विद्युत सम्बंधी प्राप्त शिकायतो का निस्तारण की व्यवस्था व प्रगति, दोनो जनपदो में प्राथमिक/माध्यमिक/आंगनबाड़़ी केन्द्रो, ग्राम पंचायतो के पंचायत भवनो, सार्वजनिक शौचालयो, सहकारिता समितियो, सरकारी, गैर सरकारी नलकूपो में विद्युत कनेक्शन की स्थिति, नगर पालिका एवं नगर महापालिका द्वारा आवंटित स्ट्रीट लाइट की स्थिति आदि के बारे में विस्तृत जानकारी विद्युत विभाग व सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो से ली गई।
सभापति अंगद कुमार सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत समस्या से सम्बन्धित उपभोक्ताओ द्वारा की गई शिकायतो का निस्तारण प्राथमिकता पर समय से सुनिश्चित किया जाए। 1912 टोल फ्री नम्बर पर प्राप्त होने वाली शिकायतो को गम्भीरता पूर्वक समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत जांच के नाम पर किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशान न किया जाए। किसानो की आजिविका व कृषि कार्य सुचारू ढंग से संचालित हो सके इसके लिए समय से विद्युत आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधिगण के द्वारा प्राप्त प्रस्ताव को भी प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही से उन्हें अवगत भी कराया जाए। ट्रांफार्मरो की मरम्मत व उसे यथा स्थान पर लगाना निर्धारित समय सीमा के अनुसार किया जाए ताकि उपभोक्ताओ को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बिजलिंयस टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक लाइन लास एवं जहां पर बड़ी मात्रा में विद्युत चोरी की शिकायते प्राप्त हो ऐसे क्षेत्रो में टीम द्वारा छापामारी करते हुए पारदर्शिता के साथ कार्यवाही की जाए।
यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्युत उपभोक्ता अनावश्यक रूप से परेशान न हो। जनपद के बेसिक/माध्यमिक/आंगनबाड़ी केन्द्रो सहित सभी ग्राम स्तरीय सरकारी भवनो में विद्युत कनेक्शन शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। प्राथमिक विद्यालयो के ऊपर से जाने वाले हाईटेंशन तार को तत्काल शत प्रतिशत हटाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित भारत की परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भदोही बाल गोविन्द शुक्ल, अधीक्षण अभियंता मीरजापुर व भदोही के अलावा दोनो जनपदों के सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।



