प्रमिला जायसवाल वक्ता व किरण त्रिपाठी कार्यक्रम के संयोजक रही
ब्यूरो चीफ़/ दैनिक समाज जागरण।
सोनभद्र। चतरा क्षेत्र अंतर्गत बृहस्पतिवार को चतरा ब्लाक सभागार कार्यालय में शताब्दी स्मृति अभियान पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ आयोजन मुख्य अतिथि एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने मां सरस्वती,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी,अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
मुख्य अतिथि माता अहिल्याबाई होल्कर के विचारों पर अपना व्यक्त किया वह उनके द्वारा तमाम प्रकार के किए गए कार्यों को बताया गया कार्यक्रम के संयोजक किरण त्रिपाठी ने कहा की अपने शासनकाल में अहिल्याबाई ने कई सामाजिक सुधार किए जैसे किसानों का लगान कम करना और समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य करना राजमाता ने चोरों और डाकुओं को सही रास्ते पर लाकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयास किए और उनका पुनर्वास किया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रमिला जायसवाल ने अपने वक्ताओं में कहा की वह एक न्याय प्रिय शासक थी अपने शासनकाल में उन्होंने किसी को अन्याय नहीं करने दिया जिसने भी अन्याय किया चाहे वह उनके निकट सहयोगी ही क्यों ना रहा हो उसे कड़ी सजा दी कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चतरा योगेंद्र बिंद्र ने किया कार्यक्रम का संचालन नंदलाल विश्वकर्मा ने किया।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख चतरा निर्मला सिंह, अमरेश शेरो, नारसिंह पटेल, गोपाल जायसवाल, मोहन बिन्द, विनय श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्रा, जितेंद्र सिंह, क्षेत्र के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित सैकड़ो महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



