दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। आज 29 मई 2025 को किसान मसीहा, भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 38वीं पुण्यतिथि सोनभद्र के रावर्ट्सगंज स्थित चौधरी चरण सिंह विशिष्ट अतिथि गृह (सिंचाई डाक बंगला) पर मनाई गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद के प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल जी के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी साहब ने ही किसान हित को देखते हुए सहकारी खेती का विरोध, कृषि कर्ज माफी, कृषि को आयकर से बाहर रखने, किसानों को जोतबही दिलाने, नहर पटरी पर चलने पर जुर्माना वसूलने का ब्रिटिश कानून खत्म करने, कृषि उपज की अंतर्राज्यीय आवाजाही पर रोक हटाने और कपड़ा मिलों को 20% कपड़ा गरीबों के लिए बनवाने जैसे शानदार काम किए। रालोद के प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल ने उपस्थित लोगों को बताया कि चौधरी साहब जमींदारी उन्मूलन अधिनियम लागू कराकर सामंतवादी व्यवस्था को समाप्त कराने व 27000 पटवारियों को बर्खास्त कर आंदोलन खत्म कराकर 13000 लेखपाल भर्ती किए जिसमें 18% अनूसूचित जाति को हिस्सेदारी दी। पहले कोई अनुसूचित जाति का व्यक्ति नहीं था। शिक्षण संस्थाओं से जातियों के नाम हटवाने का काम किया। इस प्रकार चौधरी साहब के साहसिक फैसलों की आज भी गांवों में किसान तारीफ किए बिना अपने को नहीं रोक पाते। इस मौके जिला महासचिव उदय प्रकाश (मुन्ना मालिक), युवा रालोद जिलाउपाध्यक्ष नीरज सिंह, युवा जिला सचिव मोहम्मद रजा, बाबा रामदेव, रमाकांत दुबे, ओमप्रकाश भारती, अखिलेश पटेल, एड० श्यामू, विष्णु विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पाण्डेय, नन्दलाल गोंड, श्यामसुंदर पटेल, कैलाश सिंह, अविनाश पटेल, देवी सिंह पटेल, अमरनाथ सिंह, शिवदास भारती, मकरध्वज , रमाशंकर मौर्य समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



