समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिला के जानीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार जानीपुर इलाके में बढ़ते आपराधिक मामलों को देखते हुए पुलिस टीम नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। रुकने की बजाय आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस ने घायल आरोपी को पकड़कर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान पिपरा निवासी राकेश कुमार (36) के रूप में हुई है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार राकेश पर बैंक कर्मी से रंगदारी मांगने सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक देसी कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। इस सम्बंध में फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों पर पुलिस लंबे समय से नज़र रखे हुए थी। पुलिस एनकाउंटर इस बात का संकेत हैं कि बिहार पुलिस अपराध को लेकर अब किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। जानीपुर की ताज़ा मुठभेड़ ने यह साफ कर दिया कि पुलिस टीम अपराधियों की गोलीबारी का जवाब देने में बिल्कुल पीछे नहीं हटेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



